बरेली: बरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक युवक ने दो नामों से दी परीक्षा, बायोमैट्रिक ने खोली पोल
बरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर दो अलग-अलग नामों से परीक्षा देकर नौकरी पाने की साजिश रची। आरोपी अनुराग, निवासी हरदोई, ने अपने आधार कार्ड में एडिटिंग कर नाम बदलकर “धर्मेंद्र सिंह” के नाम से भी आवेदन किया और एक दिन पहले एक परीक्षा