खंडवा नगर: कागजों में बन गई सड़क, जमीन पर गायब!” सरपंच के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, तालाब निर्माण में भी फर्जीवाड़े का आरोप
खंडवा। ग्राम मछोड़ी रैयत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को खंडवा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सरपंच के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सड़क निर्माण के लिए आने वाली राशि कागजों में खर्च दर्शाकर निकाल ली जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया है।