बहराइच: बहराइच में अवैध अतिक्रमण पर नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई, बुलडोजर से हटवाया गया अवैध अतिक्रमण
बहराइच के कोतवाली नगर इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। EO नगर पालिका प्रमिता सिंह और CO सिटी एन.डी मिश्र की अध्यक्षता में घंटाघर से लेकर तिकोनीबाग तक अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान कई दुकानों के आगे से अवैध अतिक्रमण हटाया गया और कई अवैध निर्माण को हटाया गया है।