सासाराम: सासाराम नगर थाना पुलिस ने नगर थाने के पास चलाया वाहन चेकिंग अभियान, ₹56000 वसूला जुर्माना
सासाराम नगर थाना पुलिस ने नगर थाने के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। दो पहिया वाहनों की डिक्की व हेलमेट समेत अन्य कागजातों की सघन जांच की गई। त्रुटि पूर्ण कागजात और बगैर हेलमेट के वाहन चालकों से ₹56,000 जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि नगर थाना सासाराम की पुलिस सभी जनता से अपील करती है की, लोग यातायात नियमों का पालन करें।