सासाराम: बभनगांवा के NH-2 पर दो ट्रकों में हुई टक्कर, दोनों ट्रक के ड्राइवर हुए घायल
दरीगांव थाना क्षेत्र के बभनगांवा के NH-2 पर दो ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों ट्रक के ड्राइवर घायल हो गए। दोनों घायल ड्राइवर का नाम हरमीत सिंह एवं अजय सिंह बताया जा रहा है। घटनास्थल पर डायल 112 की पुलिस पहुंचकर घायल हुए दोनों ड्राइवरों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई है।