सासाराम: विभिन्न मांगों को लेकर पुराने GT रोड पर बहुजन मुक्ति मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन
विभिन्न मांगों को लेकर सासाराम के पुराने GT रोड पर बहुजन मुक्ति मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूरे देश में काफी तेजी से महंगाई बढ़ रही है। इस दौरान इन लोगों के द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई है।