कर्वी: चित्रकूट मानिकपुर के शिव नगर में चोरों ने 2 दुकानों को बनाया निशाना, एक दुकान से ₹20 की नगदी गायब
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर में बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। सब्जी दुकानदार प्रमोद कुशवाहा ने गुरुवार सुबह 7 बजे देखा तो उसके गल्ले से करीब 20 हजार रुपये चोरी हो गए, जबकि पड़ोसी नाश्ते की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास विफल रहा। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने थाने में शिकायत देने को कहा है।