कुड़ू प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही आमजनों की सुरक्षा पर भारी पड़ती नजर आ रही है। कुड़ू स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने नीचे स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर बना गहरा गड्ढा अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। सोमवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे देखा गया कि इस स्थान से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।