पलिया: ढुड़वा गांव में ससुराल आए युवक ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत
भीरा कोतवाली क्षेत्र एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक के एक रिश्तेदार ने शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है। कि चकाई गांव निवासी प्रिंस ने अपनी ससुराल ग्राम ढुडवा भीरा कोतवाली क्षेत्र मेंआये थे। जहां प्रिंस ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।