सहारनपुर: रिटायरमेंट कार्ड बेनिफिट का झांसा देकर 74 वर्षीय बुजुर्ग से ₹12.76 लाख की साइबर ठगी, लिंक क्लिक करते ही खाते हुए खाली
सहारनपुर में साइबर ठगों ने रिटायरमेंट कार्ड बेनिफिट बनाने का झांसा देकर 74 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खातों से 12 लाख 76 हजार 500 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। माधव नगर स्थित विष्णुधाम गली नंबर-2 निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया।