लातेहार: जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
लातेहार: पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार लातेहार थाना अंतर्गत ग्राम नेवाड़ी पंचायत भवन में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेवाड़ी, मुरुप, डीही, सासंग, तुबेद एवं पतरातू पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने भाग लिया।