मंडला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने महात्मा गांधी स्टेडियम के सामने बड़ा प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मंडला का नाम बदलकर 'माहिष्मती नगरी' करने की कथित योजना के विरोध में किया गया। गोंगपा का आरोप है कि यह मंडला के इतिहास और गोंडवाना की समृद्ध विरासत को बदलने का प्रयास है। वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा शहर में रैली निकाली गई।