जमुआ: झारखंड धाम में सनातन कथा व्यास संघ की बैठक, सामाजिक एकता और संस्कृति संरक्षण पर मंथन
Jamua, Giridih | May 20, 2026 सनातन कथा व्यास संघ झारखण्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को 11 बजे झारखंड धाम मंदिर प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता पंडित गणेश ओझा ने किया। बैठक के पूर्व संघ के सदस्यों ने बाबा झारखंडधाम शिवलिंग पर जलार्पण कर अभिषेक किया, तत्पश्चात स्वस्तिवाचन एवं द्वीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ हुई।