पटना ग्रामीण: बिहार के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई शहरों में बादल छाए, अगले 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज पटना और गोपालगंज सहित 14 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इन इलाकों में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने, मेघगर्जन और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव स