कोलारस: मानीपुरा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, कारण अज्ञात
शिवपुरी- कोलारस कस्बे के मानीपुरा इलाके में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा गया। सूचना मिलते ही कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।मृतक की पहचान 46 वर्षीय मोतीलाल जाटव पुत्र मथुरा प्रसाद जाटव के रूप में हुई है। वह लंकापुरा क्षेत्र में कैलाश जाटव के मकान के पीछे गणेश जी पार्क रविदास मंदिर के पास का रहने वाला था।