बरवाडीह: विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा: महिला समूहों की भागीदारी से समाज में आ रहा है बदलाव
बरवाडीह :- प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल भवन सभागार में नारी शक्ति आजीविका संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वालंबी सहकारिता समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह सभापति रामचंद्र सिंह शामिल हुए। महिला समूहों ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।