देवघर के पुलिस अधीक्षक सौरभ ने साईबर अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के साईबर प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने गांवों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।साथ ही मधुपुर थाना क्षेत्र के साईबर अपराध प्रभावित इलाकों में TOP यानी साईबर अपराध नियंत्रण कक्ष की स्थापना को लेकर चर्चा की गई।