भितरवार: प्राइवेट बैंक एजेंट ने की सिविल खराब, महिलाओं ने दिया आवेदन
भितरवार में आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड के एजेंट और शाखा प्रबंधक पर लगाया आरोप। महिलाओं और मजदूरों से लोन की किस्त है तो पूरी वसूली लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा करने की वजह को खुद डकार गए। किस्तें जमा न होने के कारण उनकी सिविल खराब कर दी गई है। पीड़ित महिलाओं और मजदूरों ने अनु विभागीय अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय कि गुहार लगाई है।