देहरादून: बीजेपी विधायक खजान दास ने यमुना कालोनी, देहरादून स्थित शासकीय आवास पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से की मुलाकात
बीजेपी विधायक खजान दास ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से उनके शासकीय आवास में मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बीजेपी विधायक खजान दास ने बताया कि बिजली, पानी, सड़क जैसे तमाम विकास कार्यों को लेकर र्चचा की गई है। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।