जगदलपुर: बालाजी मंदिर की रजत जयंती पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म और स्मारिका का विमोचन
शहर के प्रतिष्ठित श्री बालाजी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार शाम बालाजी मंदिर स्थित कल्याणम मंडपम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म एवं स्मारिका का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण रहा।