अररिया: अररिया में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा
Araria, Araria | Jun 24, 2026 केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।परीक्षा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा