चंदला: चंदला की बेटी आशी त्रिवेदी ने एमपी बोर्ड 10वीं में 7वां स्थान प्राप्त किया
बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार चंदला की आशी त्रिवेदी ने मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा में 98.2% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माता रानी का आशीर्वाद उन पर यूं ही बना रहे।