जौनपुर: खतौनी में फर्जीवाड़े का आरोप, बहुजन क्रांति पार्टी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बहुजन क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदलापुर तहसील के सिंहावल गांव में भूमि रिकॉर्ड (खतौनी) में कथित फर्जी प्रविष्टि के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी उमाश