इकौना: भयापुरवा और महेसरा से गैर जमानती वारंट से संबंधित दो आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुलिस
भया पुरवा और महेसरा से इकौना पुलिस ने गैर जमानती वारंट से संबंधित दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दरअसल न्यायालय के द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंटी जारी किया गया था। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया। जानकारी के मुताबिक जघन्य अपराध या आरोपी के भागने की आशंका होने पर न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंटी जारी किया जाता है।