इकौना: एडीएम और विधायक प्रतिनिधि ने लैबुढ़वा में राप्ती की कटान से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर लिया जायजा
इकौना तहसील क्षेत्र के राप्ती की कटान से प्रभावित क्षेत्र का अपर जिला अधिकारी और विधायक प्रतिनिधि ने जायजा लिया। वहीं इस दौरान संबंधित को कटान रोकने के कार्य को युद्ध स्तर पर कराने के लिए निर्देशित किया, ताकि कटान रूपी मुसीबत से लोगों को सुरक्षित किया जा सके। वहीं क्षतिग्रस्त हुए रकबे का विवरण काश्तकार के अनुसार बनाने का लेखपाल को निर्देश दिया।