इकौना: परशुरामपुर मोड़ के पास साइड स्टैंड लगा होने से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल भेजा गया CHC
परशुरामपुर मोड़ के पास बाइक का साइड स्टैंड लगा होने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिसके चलते बाइक चालक गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गया।वहीं आस-पास के लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा। वहीं बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।