मंझनपुर: कौशाम्बी में 15 माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग भगाने का आरोपी, सर्विलांस से मिली सफलता
करारी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। करीब 15 माह से फरार आरोपी को पकड़ने में करारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 23 जनवरी 2025 को वादी ने थाना करारी में सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।