कटघोरा: कोरबा में हनुमंत कथा के दौरान महिला से चेन स्नेचिंग, आधा दर्जन लोग बने शिकार, पुलिस कर रही है CCTV फुटेज की जांच
Katghora, Korba | Mar 30, 2026 कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ढपढप में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य हनुमंत कथा के दौरान एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने डेढ़ तोले का मंगलसूत्र चुरा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपए बताई जा रही है। यह दो दिनों में हुई तीसरी चेन स्नेचिंग की वारदात है।