लखीसराय: तेतराहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव के बहियार में सांप काटे जाने से एक युवक को गंभीर हालात में लाया गया सदर अस्पताल।
तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव के बहियार में सांप काटे जाने पर एक युवक को गंभीर स्थिति में उनके परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया।जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों के द्वारा युवक का उपचार किया गया। तेतराहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव के बहियार में खैरी गांव निवासी राजो यादव के पुत्र बाबुल कुमार अपने खेतों में कार्य कर रहे थे इसी दौरान उन्हें सांप काट लिया ।