अजयगढ़: MLA बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, वार्ड में गंदगी मिलने पर जताई नाराज़गी
Ajaigarh, Panna | Aug 16, 2024 अल्प प्रवास पर अजयगढ पहुंचे विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया जहां पहुंचते ही वार्ड में गंदगी नजर आने पर नाराजगी जताई,डिजीटल एक्स-रे मशीन का कोई पार्ट नहीं होने पर बंद बताई गई,अस्पताल का वाहन भी खराब बताया, लो बोल्टेज की वजह से पंखे नहीं चल रहे थे एक एक कर सामने आ रही समस्याओं पर विधायक ने अधिकारियों से बात की ।