बांगरमऊ: उन्नाव में जिंदा इंसान ने किया खुद पिंडदान, जीते जी कराया तेहरवीं भोज का आयोजन, ग्रामीणों को खुद परोसा खाना
उन्नाव के फतेहपुर 84 क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। यंहा एक जिंदा इंसान ने खुद का ही तेरहवीं संस्कार कराया है। निमंत्रण कार्ड छपवाकर लोगों को बुलाया गया है। ख़ास बात यह है की गंगा स्नान और पिंडदान भी किया गया है। इंसान ने ग्रामीणों को भोज में पूड़ी, सब्जी और खीर खुद ही परोसी है। करीब 350 लोग इस तेरहवी भोज कार्यक्रम मे शामिल हुए है।