गरूड़ दल ने रांझी तहसील के ग्राम गौरैयाघाट स्थित अख्तर डेयरी का मंगलवार दोपहर 1 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। तहसीलदार रांझी मौसमी केवट के नेतृत्व में की गई इस निरीक्षण में डेयरी के जानवरों को पिलाये जाने वाले पानी की टंकी में काई और गंदगी पाई गई तथा मृत जानवरों के शव पाये गये। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डेयरी से निकलने वाले गोबर का संधारण एवं निस्तारण खुले