संदेश: बिहार के दलितों-पिछड़ों के मताधिकार पर हमला नहीं सहेगा इंडिया गठबंधन: माले-राजद का चक्का जाम प्रदर्शन
बिहार में मतदाता पुनरीक्षण की आड़ में गरीबों, पिछड़ों और दलितों के नाम मतदाता सूची से हटाने की कथित साजिश के विरोध में बुधवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड में जोरदार चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस आंदोलन की अध्यक्षता राजद नेता सुदेश्वर यादव ने की, जबकि संचालन भाकपा (माले) के नेता विवेक यादव ने किया।