दुधि: संवरा गांव में सर्पदंश से 9 माह की बच्ची की मौत, चारपाई पर सोते वक्त हाथ नीचे जाते ही कोबरा ने काटा
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के संवरा गांव में बुधवार को सर्पदंश से नौ माह की एक मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संवरा गांव निवासी सोनू कुमार की नौ माह की पुत्री राखी घर में चारपाई पर खेल रही थी। खेलते-खेलते उसका हाथ चारपाई के नीचे चला गया। वहां दीवार के छेद में छिपे जहरीले कोबरा सांप ने उसके हाथ में डंस लिया।