बड़ौद: बडौद में विश्व शांति के लिए जैन समाज ने किया सामूहिक नवकार जाप
विश्व शांति और सद्भावना की कामना को लेकर आज बुधवार को श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बडौद पर दोपहर 12 बजे के लगभग एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया गया।इस अवसर पर नगर के जैन समाज ने भाग लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया