बड़ौद: बडौद में जैन संत आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ने 1 करोड़ वृक्ष लगाने का लिया संकल्प, सुसनेर विधायक भी रहे मौजूद
जैन संत आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज अपनी पर्यावरण यात्रा के तहत पदयात्रा करते हुए मंगलवार को बड़ोद के आगर मार्ग स्थित सिद्धार्थ कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे।जहा सुसनेर विधायक भैरू सिंह परिहार स्थानीय जैन समाज एवं नगरवासियों ने दोपहर 3 बजे के लगभग उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर आचार्यश्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 1 करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।