ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में बुधवार को कई फीडरों पर बिजली कटौती, सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सप्लाई रहेगी बाधित
मंगलवार रात 9 बजे बिजली विभाग ने सूचना जारी कर बताया कि बुधवार 10 जून को मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के कई फीडरों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इससे हजीरा, चार शहर का नाका, बिरला नगर, आदित्यपुरम, अल्कापुरी, विवेक नगर और सुरेश नगर समेत कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।