बिंदकी: बकेवर कस्बे में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना कस्बे में शनिवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार रामू पासवान उम्र लगभग 37 वर्ष पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम बकेवर बुजुर्ग थाना बकेवर जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। घायल रामू पासवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।