ईसागढ़ में प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी त्रिलोचन गौड़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई सोमवार को दोपहर एक बजे से की गई की गई। तहसील ईसागढ़ के सर्वे क्रमांक 880/1/2 की एक हेक्टेयर भूमि, जहां शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित है, वहां से अतिक्रमण हटाया गया।