ग्वालियर गिर्द: सनकी पति का हमला: नशे में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, बेटियों की सूझबूझ से बची जान
ग्वालियर के उपनगर स्थित सिंहपुर रोड इलाके में घरेलू विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया,जब सनकी पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।यह घटना शुक्रवार रात 9 बजे की बताई गई है।जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घायल महिला सुनीता बाथम,जो सिलाई का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है वह अपने पति कल्लू बाथम और बच्चों के साथ रहती है।