सिसई: लाकेया पंचायत के मुखिया का प्रभार उप मुखिया को सौंपा गया, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की नियुक्ति
Sisai, Gumla | Jan 27, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के लाकेया पंचायत में उप मुखिया नजिउल्लाह अंसारी को मुखिया का प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सोमवार शाम दिया गया।इस अवसर जाकिर अंसारी बैबुल अंसारी समेत नजिउल्लाह अंसारी के अन्य अनेक समर्थक उपस्थित थे।उपायुक्त गुमला के द्वारा मुखिया के शक्तियों को निलंबित कर मुखिया का प्रभार उप मुखिया को दिए जाने का निर्देश दिया गया था।