सिसई: प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की हुई बैठक, विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई
Sisai, Gumla | Jan 27, 2025 सिसई प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार शाम पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभाग के समीक्षा की गई।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आए हुए पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायत में हो रही समस्याओं के बारे में रखा और विभागों की समीक्षा हुई।वहीं पंचायत समिति सदस्य भदौली सुनीता देवी ने पेंशन, सहायिका चुनाव और पंचायत के विकास के मुद्दे उठाए।