गाज़ीपुर: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत कन्या पूजन, 51 बालिकाओं का सम्मान और सामूहिक भोज आयोजित
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिला प्रशासन ने कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया। इस मौके पर 51 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और दक्षिणा स्वरूप स्टेशनरी किट व फल भेंट किए गए। ये कार्यक्रम जिला महिला कल्याण विभाग की अगुवाई में किया गया। इस कार्यक्रम में बाल विकास पुष्टाहार विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।