गाज़ीपुर: गाजीपुर में नवरात्रि के अष्टमी के दिन 51 कन्याओं का पूजन किया गया, भोजन करा कर दी गई दक्षिणा
गाजीपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 51 कन्याओं का पूजन किया गया, जिसके बाद उन्हें भोजन कराया गया और दक्षिणा स्वरूप स्टेशनरी किट तथा फल भेंट किए गए। यह कार्यक्रम जिला महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ,जिसमें बाल विकास पुष्टाहार विभाग मौजूद रहा।