गाज़ीपुर: 30 फीट का धनुष लेकर दहाड़ मरेगा 60 फीट का हाईटेक रावण, लंका मैदान में रहेगा आकर्षण का केंद्र
गाजीपुर के लंका मैदान में दशहरा उत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस बार यहां 60 फीट ऊँचा हाईटेक रावण का भव्य पुतला बनाया गया है। रावण की आंखों में एलईडी लाइटें लगी हैं, जिससे रात में यह पुतला और भी भयावह और भव्य दिखेगा। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार रावण हाथ में तलवार और ढाल ही नहीं बल्कि 30 फीट लंबा धनुष लेकर भी खड़ा होगा।