भदोही: भदोही विकासखंड कार्यालय से दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
भदोही में दिव्यांगजनों ने मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विकासखंड कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली है। इस मौके पर दिव्यांगों ने मतदाताओं से अपील की है कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें ।आपको बता दें कि भदोही में छठवें चरण में मतदान होना है ऐसे में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।