भदोही: भदोही समेत कई इलाकों में केंद्रीय पुलिस बल के साथ स्थानीय पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, हिस्ट्रीशीटरो के घर दी गई दबिश
लोकसभा चुनाव सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर केंद्रीय पुलिस बल के साथ स्थानीय पुलिस ने भदोही सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया है । एरिया डोमिनेशन कर लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से भय मुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न करने का संदेश दिया गया वहीं पुलिस ने कहा कि इस मौके पर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घर पुलिस ने दबिश भी दी है।