भदोही: भदोही कोतवाली ने 7 नफर वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भदोही पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान आज भदोही कोतवाली ने 7 नफर वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में किसी भी ऐसे अराजक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा जो समाज के लिए घातक हो। पुलिस लगातार हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश दे रही है।