भदोही: महजूदा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सुरियावा थाना क्षेत्र के महजूदा गांव में 31 साल की एक विवाहिता का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला है। बताया जाता है कि विवाहिता ने आत्महत्या की है । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट के द्वारा विवाहिता के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।