#बालोतरा: थाना पचपदरा द्वारा अवैध हथियारों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।
एक अवैध पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस बरामद।
आरोपी चंपालाल गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री योगेश चौधरी आरपीएस वृताधिकारी पचपदरा के निकट सुपरविजन में श्री बाबूराम निपु. थानाधिकारी पचपदरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक अवैध पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपी चंपालाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
कार्यवाही पुलिसः- ज्ञात रहे कि दिनांक 09.08.2026 को पुलिस थाना पचपदरा की टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि सरहद गोल स्टेशन, मुकनाणियों की ढाणी में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम चंपालाल पुत्र जीयाराम, जाति ब्राह्मण, उम्र 53 वर्ष, निवासी रोली, पुलिस थाना गुड़ामालानी, जिला बालोतरा होना बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद एक अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस नियमानुसार जब्त किए। इस संबंध में पुलिस थाना पचपदरा पर प्रकरण संख्या 196/2026, धारा 3/25(1-बी)(ए) आयुध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनतापूर्वक अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार मुलजिमः-
01. चंपालाल पुत्र जीयाराम, जाति ब्राह्मण, उम्र 53 वर्ष, निवासी रोली, पुलिस थाना गुड़ामालानी, जिला बालोतरा।
पुलिस टीमः-
01. श्री दुर्गाराम उ.नि. प्रभारी चौकी दूदवा, थाना पचपदरा,
02. श्री चूनाराम कानि. 148 चौकी दूदवा, थाना पचपदरा,
03. श्री ठाकरसिंह कानि. 275 चौकी दूदवा, थाना पचपदरा।
@policerajasthan
#BalotraPolice #IllegalArms #ArmsAct #PoliceAction